फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: There is no parking in many hotels in Nainital

मनमानी: नैनीताल के होटलों में कागजों में पार्किंग...धरातल पर गायब, जानिए कौन क्या बोल रहा है

Wed, 24 Apr 2024 01:47 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 24 Apr 2024 01:47 PM IST
सार

नैनीताल शहर में संचालित हो रहे होटल और होमस्टे में पार्किंग नहीं है, लेकिन पार्किंग लिस्ट में उनका नाम दर्ज है। ऐसे में शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। 
 

विज्ञापन
Uttarakhand News: There is no parking in many hotels in Nainital
नैनीताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल शहर में संचालित हो रहे होटल और होमस्टे में पार्किंग नहीं है, लेकिन पार्किंग लिस्ट में उनका नाम दर्ज है। ऐसे में शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। साथ ही होम स्टे संचालक पुलिस प्रशासन के साथ ही पर्यटकों को गुमराह कर रहे हैं।

विज्ञापन

दरअसल, ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन में देश-विदेश से लाखों पर्यटक नैनीताल आते हैं। ऐसे में यहां वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। पुलिस प्रशासन की ओर से शहर की छोटी-बड़ी पार्किंग पैक होने के बाद वाहनों को रूसी बाईपास में पार्क किया जाता है। यहां से शटल सेवा के माध्यम से पर्यटक नैनीताल आते हैं। साथ ही उन्हीं वाहनों को प्रवेश दिया जाता है, जिनकी होटल या होम स्टे में बुकिंग और पार्किंग हो। पुलिस प्रशासन को सहूलियत हो इसके लिए शहर के इंट्री प्वाइंट में पार्किंग लिस्ट लगाई जाती है। लिस्ट में कई ऐसे होटलों के नाम दर्ज किए गए हैं जिनके पास पार्किंग नहीं हैं।

विज्ञापन

अमर उजाला ने नैनीताल के होटलों व होम स्टे की पड़ताल कि तो पाया कि शहर के कई होटल व होम स्टे ऐसे हैं जहां पार्किंग नहीं है, लेकिन लिस्ट में उनका नाम दर्ज है। जब टीम ने अधिक जानकारी ली तो पता चला कि कई होटल संचालकों ने बिना पार्किंग के नाम दर्ज कराया है। कई संचालकों ने तो अन्य क्षेत्र में किराए पर पार्किंग ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: हाईकोर्ट ने किए बड़े पैमाने पर तबादले, कई जिलों के जिला जज बदले; देखिए पूरी लिस्ट


कई होटल व होम स्टे ऐसे हैं जहां पार्किंग नहीं है, लेकिन लिस्ट में उनका नाम शामिल है। इसके लिए जिला प्रशासन, पुलिस और पर्यटन विभाग को टीम को गठन करने की जरूरत है। साथ ही होटल एसोसिएशन के एक पदाधिकारी को मौके पर लेकर जांच करने की आवश्यकता है। जांच के बाद लिस्ट जारी की जाए। - दिग्विजय सिंह बिष्ट, अध्यक्ष होटल एडं रेस्टोरेंट एसोसिएशन नैनीताल।

 

पर्यटन सीजन को लेकर बैठक आज
होटल एडं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि बुधवार को पर्यटन सीजन को लेकर बैठक प्रस्तावित है। बैठक में यातायात व्यवस्था, मेट्रोपॉल पार्किंग, वाहन डायवर्ट, डे विजिटर, पार्किंग लिस्ट के साथ ही अन्य मुद्दे अधिकारियों के समक्ष रखे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed