फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   We will inspire people for vote

वोट देंगे और दूसरों को भी वोट के लिए प्रेरित करेंगे 

Tue, 26 Mar 2019 11:08 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो चंपावत/लोहाघाट।
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत/लोहाघाट। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Tue, 26 Mar 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
We will inspire people for vote
ग्रामीणों को शपथ दिलाते लड़ीधुरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी। - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के अंतर्गत बाराकोट बाजार में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इस दौरान लोगों को लोकसभा चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में 50 से अधिक लोगों ने शपथ ली। लड़ीधुरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच बाराकोट के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी ने लोगों को 11 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनावों में अपने मत का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने पर जोर दिया।

विज्ञापन


देवेंद्र अधिकारी, रमेश जोशी, लोकमान अधिकारी, ललित अधिकारी, राजेंद्र गड़कोटी, हरीश मेहता, प्रदीप रावत, मदन मोहन जोशी, प्रकाश जोशी, मोहन नाथ, बसंत राम आदि का कहना है कि अधिक से अधिक वोटिंग अच्छे और सच्चे लोकतंत्र के लिए जरूरी है।
विज्ञापन


वे मुद्दों के आधार पर मतदान कर अपनी लोकतांत्रिक जिम्मेदारी को निभाएंगे। कार्यक्रम में बताया गया कि निर्वाचन आयोग द्वारा शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को मतदान के लिए मतदेय स्थलों तक पहुंचाने के लिए सारी व्यवस्थाएं की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि दिव्यांगों को डोली, घोड़ों, व्हील चेयर के जरिए मतदान स्थल तक पहुंचाया जाएगा। दृष्टिबाधित लोगों को मतदान के लिए एक सहयोगी दिया जाएगा। कार्यक्रम में बिना किसी दबाव के अपने मत का प्रयोग करने के साथ लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने पर जोर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed