{"_id":"6596e04b632a9cae9d00fead","slug":"we-get-mobile-signals-only-when-we-climb-trees-champawat-news-c-229-1-shld1009-4490-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पेड़ों पर चढ़ते हैं तब मिलते हैं मोबाइल के सिग्नल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पेड़ों पर चढ़ते हैं तब मिलते हैं मोबाइल के सिग्नल
Thu, 04 Jan 2024 10:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 04 Jan 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
गुमदेश क्षेत्र की संचार व्यवस्था सुचारू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते क्षेत्रीय जन प्रतिनि
लोहाघाट (चंपावत)। गुमदेश क्षेत्र में की बदहाल संचार व्यवस्था पर क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों और लोगों ने गहरी नाराजगी जताई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने संचार व्यवस्था ठीक करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। जल्द समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
किमतोली में ग्राम प्रधान संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता अधिकारी और क्षेत्र पंचायत सदस्य मदन कलौनी के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों और लोगों ने संचार व्यवस्था ठीक करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि नेपाल सीमा से लगे कई क्षेत्र के कई गांवों में संचार सुविधा बेहद लचर है। जहां लोगों को बात करने के लिए पेड़ों पर चढ़ना पड़ता है तब सिग्नल मिल पाते हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि गुमदेश क्षेत्र के पंचेश्वर, जिंडी, चामा, गुरेली, संगनौला, निडिल, विविल, लुपड़ा, पंथ्यूड़ा, खाईकोट आदि क्षेत्रों में संचार व्यवस्था ठीक न होने के कारण लोगों को को डिजिटल तरीके से काम करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि वर्तमान समय में अधिकांश काम जहां ऑनलाइन होने लगे हैं लेकिन सीमावर्ती गांवों में संचार सेवाएं ठीक न होने से लोगों का इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोगों ने दिक्कत वाले स्थानों पर जल्द मोबाइल टावर लगाने की मांग उठाई है। इस मौके पर गाम प्रधान युगल धौनी, दशरथ बोहरा, ललित सामंत, रोशन गिरी, दीवान सिंह, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।