फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Water will be distributed through pickup and tanker in waterlogged areas

अभावग्रस्त इलाकों में पिकअप और टैंकर से बांटा जाएगा पानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Water will be distributed through pickup and tanker in waterlogged areas
चंपावत। जिले में गर्मी के दस्तक देते ही विभिन्न स्थानों में पेयजल संकट गहराने लगा है। जिससे निपटने के लिए जल संस्थान की ओर से वैकल्पिक कार्ययोजना तैयार की है। विभाग की ओर से वैकल्पिक कार्ययोजना के लिए 46.10 लाख रुपये का प्रस्ताव मंजूरी के लिए शासन को भेजा है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से अभावग्रस्त इलाकों में पिकअप और टैंकर वाहन के जरिये पानी बांटा जाएगा। जल संस्थान के ईई बिलाल युनुस ने बताया कि गर्मी की वजह से पेयजल किल्लत वाले इलाकों में 17 पिकअप और पांच विभागीय टैंकर से पानी बांटा जाएगा। जिसके लिए चंपावत नगर क्षेत्र में आठ, लोहाघाट नगर क्षेत्र में चार और ग्रामीण क्षेत्र में तीन, बाराकोट और पाटी विकासखंड में एक-एक पिकअप वाहन से पानी बांटा जाएगा। इसके अलावा चंपावत में दो, लोहाघाट, पाटी और टनकपुर क्षेत्र में एक-एक विभागीय टैंकर से पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

लोहाघाट और बाराकोट में लगाए जाएंगे तीन नए हैंडपंप
चंपावत। बढ़ते पेयजल संकट को लेकर जल संस्थान की ओर लोहाघाट और बाराकोट ब्लाक में तीन नए हैंडपंप लगाए जाएंगे। ईई बिलाल युनुस ने बताया कि लोहाघाट नगर क्षेत्र में दो और बाराकोट क्षेत्र में एक हैंडपंप लगाया जाएगा।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश न होने से फरवरी माह से ही पेयजल किल्लत शुरू
चंपावत। जिले में अब तक पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण जहां इस बार फरवरी अंतिम सप्ताह से ही पेयजल किल्लत शुरू हो गई है। वहीं पेयजल संकट से निपटने के लिए जल संस्थान की ओर से चंपावत, लोहाघाट, पाटी और बाराकोट में पेयजल लाइन से एक दिन छोड़ कर पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed