{"_id":"65f0766786b6ef25cf0f23ca","slug":"water-will-be-available-24-hours-in-the-fair-area-tanakpur-news-c-243-1-shld1007-102418-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मेला क्षेत्र में 24 घंटे उपलब्ध रहेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मेला क्षेत्र में 24 घंटे उपलब्ध रहेगा पानी
Tue, 12 Mar 2024 09:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 12 Mar 2024 09:06 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। प्रशासन की ओर से मां पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में 24 घंटे पानी की उपलब्धता रहेगी। इसके लिए सात प्वाइंट में पिकअप के माध्यम से पानी आपूर्ति भी होगी। 20 हजार लीटर अतिरिक्त पानी हर समय उपलब्ध रहेगा।
होली के तत्काल बाद आरंभ मेले की अवधि प्रशासन की ओर से 26 मार्च से 15 जून तक निर्धारित कर दी गई है। हजारों श्रद्धालुओं के मां के जयकारों के साथ मां के दर्शन को रात-दिन आने से दौरान पर्याप्त पानी की उपलब्धता चुनौती बना रहता है। गर्मी बढ़ने पर पेयजल लाइनों में पानी कम हो जाता है। जल संस्थान की ओर से इस बार पिछले वर्ष की तुलना में अधिक बेहतर इंतजाम की बात कही गई है। जल संस्थान के सहायक अभियंता बीएस कवार्बी ने बताया कि मेला क्षेत्र में तीन पेयजल योजनाओं में पूर्णागिरि पेयजल योजना, कैलाड़ी गोठ, ठूलीगाड़ योजना से 247 कनेक्शन में पानी आपूर्ति की जाती है।
ककराली गेट से भैरव मंदिर तक जगह-जगह 34 हैंडपंप चालू हालत में हैं। भैरव मंदिर के पास मिनी ट्यूबवेल लगा है जो भैरव मंदिर क्षेत्र को कवर करता है। मेला क्षेत्र में 10 कर्मी हर समय शिफ्ट में मरम्मत में जुटे रहेंगे। कुल एक लाख 75 हजार लीटर की पेयजल स्टोरेज क्षमता है। हजारों श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन पानी उपलब्ध रहेगा। संवाद