{"_id":"6a188e644d2c26d84f017d75","slug":"water-police-saved-two-devotees-from-drowning-champawat-news-c-229-1-shld1007-139720-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: जल पुलिस ने दो श्रद्धालुओं को डूबने से बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: जल पुलिस ने दो श्रद्धालुओं को डूबने से बचाया
Fri, 29 May 2026 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 29 May 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नगर के शारदा घाट पर स्नान के दौरान जल पुलिस की टीम ने दो श्रद्धालुओं को डूबने से बचाया। बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के जिला पीलीभीत, गैस गोदाम चौराहा निवासी श्रद्धालु आयुष (16) स्नान करते समय अचानक डूबने लगा। शोर मचाते ही वहां तैनात जल पुलिस की टीम उसे सकुशल बचा लिया। इसके कुछ देर बाद यूपी के ही जिला हरदोई के संडीला निवासी श्रद्धालु प्रियांशु (17) भी स्नान करते समय डूबने लगा। बचाव टीम में कांस्टेबल जल पुलिस राकेश गिरी, एचसी अनिल कुमार, आरक्षी दीप चंद्र, नीरज बोरा, मुकेश कुमार, गोताखोर रवींद्र कुमार और पीआरडी सूरज शर्मा ने सुरक्षित बचाया।
विज्ञापन