{"_id":"6a035fa8f67d2949a70bf9ed","slug":"water-police-rescue-girl-from-drowning-at-sharda-ghat-tanakpur-news-c-229-1-shld1007-139040-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: जल पुलिस ने शारदा घाट पर बालिका को डूबने से बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: जल पुलिस ने शारदा घाट पर बालिका को डूबने से बचाया
Tue, 12 May 2026 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 12 May 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नगर के शारदा घाट पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं का उमड़ना जारी है। जल पुलिस की टीम ने एक बालिका को डूबने से बचा लिया। जल पुलिस के राकेश गिरि ने बताया कि मंगलवार को यूपी के जिला बदायूं के बिनावर निवासी नीरज कुमारी (12) मां पूर्णागिरि के दर्शन के बाद शारदा घाट पहुंंची। वह घाट पर स्नान करते समय अचानक डूबने लगी। शोर मचाते ही जल पुलिस की टीम ने रेस्क्यू कर उसे बचा लिया। परिजनों ने जल पुलिस की तत्परता को सराहा और राहत की सांस ली। टीम में एचसी कपूर राणा, आरक्षी दीप चंद्र, मनोज राणा, नीरज बोरा, गोताखोर रविंद्र कुमार आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन