{"_id":"5d8cf0038ebc3e018167288c","slug":"water-logging-tanakpur-news-hld358197322","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरोड़ा के डायवर्ट पानी से घसियारा मंडी हुई जलमग्न, बढ़ा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किरोड़ा के डायवर्ट पानी से घसियारा मंडी हुई जलमग्न, बढ़ा खतरा
विज्ञापन
घसियारा मंडी नाले के ऊफान से क्षतिग्रस्त हुई निर्माणाधीन बोरागोठ-पूर्णागिरि मार्ग की सुरक्षा द?
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार रात हुई मूसलाधार बारिश में किरोड़ा नाले का पानी बोरागोठ और घसियारा मंडी नाले की ओर डायवर्ट हो गया। नाला ओवरफ्लो होने से घसियारा मंडी कॉलोनी जलमग्न हो गई। करीब डेढ़ फीट जलभराव से पानी घरों के अंदर तक घुस गया।
तड़के तीन बजे से पैदा हुए हालात के चलते लोग बाढ़ के खतरे की आशंका में भयभीत रहे। सुबह करीब पांच बजे बारिश थमने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
किरोड़ा पुल के समीप हुए कटाव से किरोड़ा नाले का डायवर्ट हुआ रुख बोरागोठ और घसियारा मंडी कॉलोनी के लिए बड़ा खतरा बन गया है। बारिश से उफान पर आते ही नाले का पानी जंगल से होकर बोरागोठ-घसियारा मंडी नाले में घुसकर खतरा पैदा कर रहा है। किरोड़ा का यह रुख दो बार तबाही के संकेत दे चुका हैं लेकिन संभावित खतरे को रोकने के कोई उपाय नहीं जा रहे हैं।
बताया गया बुधवार रात मूसलाधार बारिश से एक बार फिर ककरालीगेट और बोरागोठ-घसियारा मंडी नाले में पहुंचे किरोड़ा के पानी से बाढ़ जैसे हालात पैदा हुए। ओवरफ्लो होने से नाले का पानी निर्माणाधीन बोरागोठ-पूर्णागिरि संपर्क मार्ग पर डेढ़ से दो फीट ऊपर तक बहने लगा। वहीं घसियारा मंडी कॉलोनी की गलियां भी जलमग्न हो गई।
विज्ञापन
घरों के अंदर तक पानी घुस आया। लोगों ने घर का सामान छतों पर पहुंचा कर किसी तरह बचाया। लोग सुबह तीन बजे से भय के माहौल में जागे रहे। बारिश थमने पर सुबह पांच बजे से पानी का स्तर घटने लगा तो लोगों ने राहत की सांस ली।
निर्माणाधीन मार्ग की सुरक्षा दीवार और कॉजवे क्षतिग्रस्त
टनकपुर (चंपावत)। घसियारा मंडी नाले में डायवर्ट हुए किरोड़ा के पानी ने निर्माणाधीन बोरागोठ-पूर्णागिरि संपर्क मार्ग को क्षति पहुंचाई है। पानी से हुए कटाव के कारण मार्ग का कॉजवे क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं सड़क की सुरक्षा दीवार भी कई स्थानों पर धंस गई है जो किसी भी वक्त धराशायी हो सकती है।
राजस्व विभाग की टीम ने किया निरीक्षण
टनकपुर (चंपावत)। राजस्व विभाग की टीम ने किरोड़ा के पानी से घसियारा मंडी कॉलोनी और बोरागोठ में हुई क्षति का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। राजस्व निरीक्षक अमर सिंह मंगला ने बताया कि बरसाती पानी से हुई क्षति और भावी खतरे की रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है।

किरोड़ा का रूख बोरागोठ नाले की तरफ मुड़ने से संपर्क मार्ग के ऊपर बह रहा नाले का पानी।- फोटो : TANAKPUR