फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Water is not coming since last two days, queue at hand pumps till late night

Champawat News: दो दिन से नहीं आ रहा पानी, हैंडपंपों पर देर रात तक लग रही लाइन

Thu, 04 Apr 2024 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 04 Apr 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Water is not coming since last two days, queue at hand pumps till late night
पाटी में रात के समय हैंडपंप से पानी भरते लोग। संवाद

विज्ञापन


पाटी/चंपावत । पाटी में पेयजल व्यवस्था ठीक होने का नाम नहीं ले रही। पाटी बाजार क्षेत्र में दो दिनों से पानी न आने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग देर रात हैडपंपों और नौलों से पानी भरने को मजबूर हैं।





जल निगम की पंपिंग योजना से पाटी के तीन टैंकों को पानी की आपूर्ति की जाती है लेकिन योजना की मोटर में तकनीकी समस्या आने से पाटी बाजार क्षेत्र में दो दिन से पेयजल व्यवस्था बाधित हो गई है। ललित पाटनी, राजू बोहरा, कैलाश भट्ट और खुशाल सिंह ने बताया कि देर रात तक हैंडपंप और जल स्रोतों से पानी भरने के लिए लाइन लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन


स्थानीय राकेश सिंह ने कहा कि जल्द पेयजल व्यवस्था ठीक नहीं की गई तो लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जल निगम के जूनियर अभियंता नीरज धामी ने बताया कि मोटर में आ रही समस्या को दूर कर लिया गया है। जल्द ही पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed