फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Water is being wasted due to bursting of the main line of the wide lift drinking water scheme

Champawat News: चौड़ी लिफ्ट पेयजल योजना की मेन लाइन फटने से बर्बाद हो रहा पानी

Thu, 27 Mar 2025 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 27 Mar 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Water is being wasted due to bursting of the main line of the wide lift drinking water scheme
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट के लोगों की प्यास बुझाने वाली चौड़ी लिफ्ट पेयजल योजना की पाइपलाइन फटने से हजारों लीटर पानी नाली में बर्बाद बह रहा है। लोगों ने जल संस्थान की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए जल्द पाइपलाइन की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

चौड़ी लिफ्ट पेयजल योजना से लोहाघाट नगर के लिए आने वाली पाइपलाइन डिग्री कॉलेज मार्ग पर वन विभाग के गेस्ट हाउस के पास करीब सात दिन पहले फट गई थी। इससे चौबीसों घंटे पानी बहकर नाली में जा रहा है। लोगों का कहना है कि एक ओर जल संस्थान स्रोतों में पेयजल की कमी का हवाला देकर नगर में तीसरे या चौथे दिन पेयजल की आपूर्ति कर रहा है, दूसरी ओर फटी पाइपलाइन को ठीक करने में त्वरित कार्यवाही नहीं कर रहा है। लोगों ने जल संस्थान से जल्द पाइप लाइन को ठीक कर पानी की बर्बादी रोकने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

कोट
कामचलाऊ व्यवस्था के तहत पाइपलाइन को ठीक करने का प्रयास किया गया है। जल्द ही वेल्डिंग कराकर इसे ठीक करा लिया जाएगा। - पवन बिष्ट, सहायक अभियंता, जल संस्थान चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed