फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Water crisis deepens in Taliabanj Gram Panchayat

Champawat News: तलियाबांज ग्राम पंचायत में गहराया पानी का संकट

Mon, 01 Apr 2024 04:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 01 Apr 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Water crisis deepens in Taliabanj Gram Panchayat
चंपावत। जिले के दूरस्थ तलियाबांज ग्राम पंचायत में पीने के पानी का संकट गहरा गया है। ग्रामीणों को एक किलोमीटर दूर से पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत के लिए चार दशक पहले बनी पेयजल योजना के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं और बच्चों का अधिकांश समय पानी जुटाने में लग रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि गांव में हर घर नल हर घर जल योजना के तहत अब तक एक भी कनेक्शन नहीं दिया गया है। ग्रामीण हीरा जोशी, शिवदत्त जोशी, विष्णु दत्त जोशी आदि का कहना है कि वर्षों पुरानी पेयजल योजना के क्षतिग्रस्त होने से बेहद परेशानियां हो रही है। त्रिलोकी देवी और शंकर दत्त ने जल निगम से पेयजल योजना की मरम्मत करने और हर घर नल हर घर जल योजना के तहत नई पेयजल योजना बनाने की मांग की है। इस संबंध में जल निगम के अधिशासी अभियंता वीके पाल का कहना है कि क्षतिग्रस्त पेयजल योजना को ठीक कर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

खोलिया गांव में नाली में बिछा दी पेयजल लाइन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। जल संस्थान की ओर से बनाई गई पेयजल योजना के पाइप खोलिया गांव के पास नाली में बिछा दिए गए हैं। इससे लोगों में रोष पनप रहा है। उनका कहना है कि बरसात में नाली चोक होने से घर और खेतों को नुकसान होने की पूरी आशंका है। ग्रामीण कमल राम, जगदीश पाल, निर्मला देवी, अंजनी पाल आदि ने बताया कि पाइपलाइन का कार्य कर रहे मजदूरों से कहने के बावजूद वे नहीं माने। जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता कमल कुमार भट्ट का कहना है कि ठेकेदार को लाइन ठीक करने के लिए कहा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed