Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   water crises in champawat

गर्मी में पानी के संकट से जूझ रहे हैं लोग

Sat, 11 May 2019 10:50 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Sat, 11 May 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
water crises in champawat
सूखीढांग में खराब पड़ा इंडिया मार्का हैंडपंप। - फोटो : अमर उजाला
भीषण गर्मी के इस मौसम में लोगों को पानी की समस्या झेलनी पड़ रही है। जल संस्थान टैंकर से पानी का वितरण कर पानी की जरूरत को पूरा कर रहा है। वहीं टनकपुर-चंपावत राजमार्ग के प्रमुख पड़ाव बृजनगर सूखीढांग में भी पानी का संकट बना हुआ है। स्थानीय लोगों के साथ ही यात्रियों को पानी की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बृजनगर में लगा हैंडपंप खराब है और पेयजल लाइन से पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। ऐसे में चार दिन बाद शुरू होने वाले सिखों के जोड़ मेले में आने वाले सिख श्रद्धालुओं को भी पानी के संकट से जूझना पड़ेगा। शहर के चंद कॉलोनी, वार्ड चार, न्यू टैक्सी स्टैंड क्षेत्र, वार्ड छह और नायकगोठ में पिछले कई दिनों से जलापूर्ति ठप रहने से पानी का संकट बना हुआ है। चंद कॉलोनी वार्ड दो के सभासद हसीब अहमद ने बताया कि कॉलोनी के लोग टैंकर से पानी लेकर अपनी जरूरत पूरी कर रहे हैं।
विज्ञापन


जल संस्थान कार्यालय में कई बार पेयजल लाइन दुरुस्त कर जलापूर्ति सुचारु करने का आग्रह किया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। यही हाल न्यू टैक्सी स्टैंड, वार्ड चार, वार्ड छह और नायकगोठ का है। उधर 16 मई से रीठा साहिब गुरुद्वारे में सिखों का जोड़ मेला शुरू होगा। रीठा साहिब मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु जाते हैं और बृजनगर पड़ाव में रुककर जलपान और भोजन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिखों द्वारा यहां लंगर भी लगाया जाता है लेकिन पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। समाजसेवी पं. शंकर दत्त जोशी ने बताया कि दोगाड़-बृजनगर पेयजल लाइन में बमुश्किल पंद्रह से बीस मीनट जलापूर्ति हो रही है। वहीं बृजनगर में लगा हैंडपंप भी खराब है। फोटो 11 टीएनपी 02 पी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed