{"_id":"6607035c93cb74a81e090299","slug":"waste-water-flowing-on-the-road-due-to-leaking-drinking-water-line-champawat-news-c-229-1-shld1010-106741-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पेयजल लाइन लीक होने से सड़क पर बर्बाद बह रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पेयजल लाइन लीक होने से सड़क पर बर्बाद बह रहा पानी
Fri, 29 Mar 2024 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 29 Mar 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के ग्राम सभा सुई पऊ के गलचौड़ा में पेयजल लाइन लीक होने से पानी सड़क पर बर्बाद बह रहा है। इससे पेयजल आपूर्ति बाधित हुई है। लोगों को आवागमन पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जल संस्थान पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए जल्द लीकेज को बंद करने की मांग उठाई है।
ग्रामीण विनोद ओली, प्रकाश चंद्र, हरीश चंद्र, ललित ओली ने बताया कि जल संस्थान की पेयजल लाइन गलचौड़ा में लीक हो रही है। समस्या की सूचना जल संस्थान कर्मियों को कई बाद दी जा चुकी है, लेकिन विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस पेयजल योजना से कई घरों को जलापूर्ति होती है, पाइप लाइन लीक होने से लोगों को पर्याप्त पानी भी नहीं मिल पा रहा है। सड़क में पानी बहने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने जल्द जल संस्थान से लीक पेयजल लाइन को ठीक करने की मांग की है। इधर जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि जल्द ही लीकेज पाइप लाइन को ठीक करा दिया जाएगा।
.............
ग्रामीणों ने उठाई पेयजल शुल्क कम करने की मांग
बनबसा (चंपावत)। बनबसा के आंबेडकर ग्राम फागपुर वासियों ने पेयजल शुल्क कम कराने को लेकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में कहा है कि टनकपुर जल संस्थान आंबेडकर ग्राम फागपुर के उपभोक्ताओं से तीन माह का शुल्क 353 रुपये वसूल रहा है। जबकि इससे पूर्व प्रतिमाह केवल पचास रुपये ही पानी का चार्ज लिया जा रहा था। फागपुर में स्वैप योजना से ओवरहैड टैंक बनाया गया है। ग्राम प्रधान हर्ष बहादुर चंद ने बताया कि कुछ माह पूर्व ही अब गांव में पेयजल सप्लाई और शुल्क वसूलने का काम ग्राम वासियों की सहमति पर टनकपुर जल संस्थान को सौंप दिया गया है। उन्होंने शुल्क कम करने की मांग की है। ज्ञापन में कलावती, संजू, पटना, पिंकी, अनुराधा, हेमा आदि के हस्ताक्षर हैं। संपर्क नहीं हो पाने से जल संस्थान के अधिकारियों का पक्ष नहीं ज्ञात हो सका। संवाद