फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ward scan

सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप, नगर पंचायत अध्यक्ष के पति का चालान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
ward scan
बालेश्वर वार्ड में स्थित बालेश्वर मंदिर। - फोटो : CHAMPAWAT
बनबसा के मीना बाजार की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने के आरोप में नगर पंचायत अध्यक्ष के पति और विधायक प्रतिनिधि संजय अग्रवाल का राजस्व पुलिस ने चालान काटा है। राजस्व उप निरीक्षक दिनेश पांडेय ने मामले की रिपोर्ट एसडीएम को भेज दी है। मामला हाईप्रोफाइल होने के चलते अब तक दबा रहा। उल्टा चालान काटने वाले उप निरीक्षक का चालान काटने के कुछ दिनों बाद सूखीढांग तबादला कर दिया गया था। इससे परेशान पटवारी तबसे छुट्टी पर हैं।
विज्ञापन

उप निरीक्षक दिनेश पांडेय के मुताबिक मीना बाजार निवासी संजीव कश्यप ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में एक शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में नगर पंचायत अध्यक्ष रेनु अग्रवाल के पति संजय अग्रवाल पर मीना बाजार स्थित सरकारी जमीन पर कब्जा कर मकान बनाने का आरोप लगाया गया था। सूचना मिलने पर 6 दिसंबर को उप निरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर गए।
विज्ञापन

पूछताछ के लिए अग्रवाल को भी मौके पर बुलाया गया था। उप निरीक्षक का कहना है कि जांच में पता चला कि अतिक्रमण की शिकायत सही थी। इसके मद्देनजर संजय अग्रवाल का चालान काटा गया। उप निरीक्षक का कहना है कि इसके कुछ दिनों बाद उनका तबादला सूखीढांग कर दिया गया। इससे आहत हो वह अवकाश पर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी जमीनों की हो रही खुलेआम बिक्री
चंपावत। मीना बाजार झोपड़पट्टी क्षेत्र का अधिकांश हिस्सा उप्र सिंचाई विभाग के अधीन आता है। आरोप है कि यहां सरकारी जमीनों की खुलेआम बिक्री हो रही है। सूत्र बताते हैं कि अब तक इस सरकारी जमीन पर 20 से ज्यादा मकान भी बन चुके हैं। जमीन बेचकर कुछ लोगों ने मोटी रकम के वारे-न्यारे कर लिए हैं। करीब 200 बीघा जमीन पर अवैध इमारतें खड़ी हो चुकी हैं। छह माह के दौरान वहां पर 24 से अधिक नए मकान बन चुके हैं।
छह सदस्यीय जांच टीम का गठन
चंपावत। टनकपुर के एसडीएम दयानंद का कहना है कि बनबसा में सरकारी जमीन की खरीद-फरोख्त में लगे लोगों को चिन्हित किया जाएगा। इसके लिए छह सदस्यों की जांच टीम बनाई गई है। तहसीलदार, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता, बनबसा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी, विकास प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता, अमोड़ी के राजस्व निरीक्षक और बनबसा के राजस्व उप निरीक्षक की टीम गठित की गई है। अवैध रूप से सरकारी जमीन की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

मेरे खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराई गई है। मैंने कहीं भी कोई अतिक्रमण नहीं किया है। जिस जगह चालान काटा गया है, वहां मेरी कोई जमीन नहीं है। यह जमीन उप्र सिंचाई विभाग की जमीन है। इससे मेरा कोई लेनादेना नहीं हैै। संजय अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष के पति।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed