फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Voters today will decide the fate of candidates

मतदाता आज करेंगे प्रत्याशियों की तकदीर का फैसला

Tue, 14 Feb 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Tue, 14 Feb 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
 उत्तराखंड की चौथी विधानसभा के लिए प्रत्याशियों की तकदीर का फैसला बुधवार को हो जाएगा। वोट सुबह आठ बजे से शुरू हो शाम पांच बजे तक पड़ेंगे। 187946 वोटर चंपावत जिले की दोनों विधानसभा सीटों के 10 दावेदारों के भाग्य का फैसला करेंगे। लोहाघाट और चंपावत दोनों सीटों में भाजपा व कांग्रेस में सीधा मुकाबला है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.अहमद इकबाल का कहना है कि शाम  पांच बजे से पूर्व तक मतदेय स्थल पर लाइन में लगे वोटर को मत देने का हक मिलेगा। पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरु के मुताबिक सुरक्षा  के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।
विज्ञापन


चंपावत विधानसभा सीट पर इस बार  कांग्रेस से विधायक हेमेश खर्कवाल, भाजपा से कैलाश चंद्र गहतोड़ी, उत्तराखंड क्रांति दल के त्रिलोक चंद्र सौराड़ी और बहुजन समाज पार्टी से  दिनेश चौड़ाकोटी मैदान में हैं। लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में  है। प्रदेश में सबसे कम उम्मीदवार इस सीट में हैं। कांग्रेस विकास कार्य,  तो भाजपा क्षेत्र की अनदेखी को मुद्दा बनाए हुए हैं। चंपावत विधानसभा सीट में कुल 87297 मतदाता हैं। इनमें 41546 महिला मतदाता हैं। 39 साल तक के नौजवान मतदाता 47946 हैं। जबकि पहली बार वोट देने वालों की तादात 2174 है।
विज्ञापन


लोहाघाट विधानसभा सीट में कुल 100649 वोटर हैं। इनमें 47778 महिलाएं हैं। 39 साल तक के युवा वोटर 54411 हैं। पहली बार 2569 लोग पहली बार वोट करेंगे। यहां भाजपा के  विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, कांग्रेस प्रत्याशी जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल  सिंह अधिकारी, बसपा के देवीदयाल शर्मा राजू, निर्दलीय ज्योति प्रकाश  टम्टा, राजेंद्र सिंह और प्रकाश सिंह चुनाव मैदान में हैं। लेकिन मुख्य  मुकाबला भाजपा व कांग्रेस के बीच है। इस सीट पर कुल 178 मतदेय स्थल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वोटर पर्ची के आधार पर भी दिया जा सकेगा वोट
 जिला निर्वाचन अधिकारी डा.अहमद इकबाल ने बताया कि बीएलओ द्वारा दी गई वोटर  पर्ची के आधार पर भी वोट दिया जा सकेगा। इसके अलावा मतदाता पहचान पत्र,  पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड, राज्य व केंद्र सरकार, सार्वजनिक  क्षेत्र व स्थानीय निकाय कर्मियों के पहचान पत्र, बैंक एवं डाकघर पासबुक,  सक्षम अधिकारी का प्रमाण पत्र, पेंशन दस्तावेज, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी  पहचान पत्र, शस्त्र लाइसेंस, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, विकलांगता  प्रमाण पत्र, संपत्ति दस्तावेज तथा मनरेगा के जॉब कार्ड प्रस्तुत  कर मताधिकार किया जा सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed