फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Voice raised for the demand of facilities in the abode of faith

Champawat News: आस्था के धाम में सुविधाओं की मांग के लिए उठी आवाज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Voice raised for the demand of facilities in the abode of faith
भैरव मंदिर में पूर्णागिरि धाम के पुजारियों और कारोबारियों की बैठक लेते एसडीएम सुंदर सिंह। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। प्रमुख आध्यात्मिक मां पूर्णागिरि धाम में मोबाइल टावर बढ़ाने की आवाज उठी है। बृहस्पतिवार को भैरव मंदिर में मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पुजारियों ने ठुलीगाड़ और काली मंदिर में मोबाइल टावर स्थापित करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

पुजारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैंक का एटीएम खोलने के साथ ही पूर्णागिरि धाम के आसपास के गांवों के लिए मिनी बैंक और स्थायी स्वास्थ्य केंद्र की जरूरत बताई। कहा कि टैक्सी यूनियन में विवाद से श्रद्धालुओं को अधिक किराया देने को मजबूर होना पड़ रहा है। पंडित कमलापति पांडेय ने बूम, ठुलीगाड़ और भैरव मंदिर की पार्किंग सुविधा को उपयोग में लाने के साथ ठुलीगाड़ से भैरव मंदिर आने वाले वाहनों से पार्किंग शुल्क बूम के बजाय ठुलीगाड़ में लिए जाने की सलाह दी। होली बाद होने वाले मेले में रोडवेज की बस सेवा बढ़ाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

एसडीएम सुंदर सिंह ने कहा कि सुविधाओं के लिए संबंधित विभागों को पत्र भेजा जाएगा। बैठक में जिला पंचायत के एएमए भगवत पाटनी, जल संस्थान एई बीएस कुआर्बी, विपिन कलौनी, ऊर्जा निगम के जेई नरेंद्र श्रीवास्तव, वन विभाग के त्रिलोचन जोशी भरत सिंह, मंदिर समिति के सचिव पंडित सुरेश तिवारी, कोषाध्यक्ष नवीन तिवारी, उपाध्यक्ष नीरज पांडे, पंडित मोहन पांडे, राजेंद्र तिवारी, दुर्गादत्त तिवारी, खीमानंद पांडे, मनोज पांडे, शंकर तिवारी, गिरीश पांडे, महेश पांडे, दिनेश पांडे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed