फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Villagers expressed displeasure over the poor condition of Sutera-Chanchadi motor road

Champawat News: सुतेड़ा-चांचड़ी मोटर मार्ग की बदहाली पर ग्रामीणों नेजताई नाराजगी

Tue, 03 Sep 2024 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 03 Sep 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Villagers expressed displeasure over the poor condition of Sutera-Chanchadi motor road
बाराकोट ब्लाक की बदहाली चांचड़ी-सुतेड़ा मोटर मार्ग। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लाक के सुतेड़ा-चांचड़ी मार्ग की बदहाली पर ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ गहरी नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों ने जल्द बदहाल मोटर मार्ग को ठीक न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीण कमल शर्मा, योगेश सिंह का कहना है कि करीब 15 साल विधायक निधि से चांचड़ी-सुतेड़ा मोटर मार्ग का निर्माण किया गया था। मोटर मार्ग में डामरीकरण की मांग की थी, लेकिन वह पूरी नहीं हो पाई। बीमारों, बुजुर्गों को मुख्य सड़क तक ले जाने में डोली का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीण कमल किशोर शर्मा, मदन सिंह ने कहा कि कई बार वह एसडीएम से भी मार्ग को ठीक करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन उनकी मांग अब तक पूरी नहीं हो पाई। बाराकोट के बीडीओ एलएल वर्मा ने बताया कि मार्ग में जहां पर आपदा से ध्वस्त हुआ है, वहां पर निरीक्षण कर लिया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed