{"_id":"682f5ca988a1c37f89031090","slug":"villagers-demonstrated-regarding-dhunaghat-basaut-road-champawat-news-c-229-1-shld1026-124270-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: धूनाघाट-बसौट सड़क को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: धूनाघाट-बसौट सड़क को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Thu, 22 May 2025 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 22 May 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
चंपावत कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
चंपावत। काली कुमाऊं के शेर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित हर्षदेव ओली के क्षेत्र खेतीखान से सटे गांव बसौट के लोगों ने सड़क के लिए प्रदर्शन किया। सात साल पहले स्वीकृत सड़क का काम अब तक पूरा नहीं हो सका है।
बृहस्पतिवार को लोगों ने कलेक्ट्रेट में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि राज्य योजना के अंतर्गत स्वीकृत धूनाघाट-बसौट मोटर मार्ग में काम शुरू नहीं हो सका है। कहा कि वन आपत्ति दूर होने के बाद 77 पेड़ों का छपान भी हो चुका था, लेकिन फिर भी आगे का काम रुका है। ग्रामीण चंदन सिंह बोहरा ने कहा कि सड़क नहीं होने से गांव के लोरों को करीब साढ़े किमी सीधी चढ़ाई पार कर मुख्य सड़क तक आना पड़ता है। प्रदर्शन करने वालों में बलवंत सिंह बोहरा, अमर सिंह, दान सिंह, कलावती, चतुर सिंह, प्रेम बल्लभ, कमला देवी, डूंगर सिंह आदि ग्रामीण शामिल रहे।