{"_id":"648c9d40e26bc2f09f089c5f","slug":"video-of-taking-rs-50-bribe-goes-viral-home-guard-jawan-suspended-champawat-news-c-229-1-shld1009-88-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: 50 रुपये रिश्वत लेने का वीडियो वायरल, होमगार्ड का जवान निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: 50 रुपये रिश्वत लेने का वीडियो वायरल, होमगार्ड का जवान निलंबित
Fri, 16 Jun 2023 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 16 Jun 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय से नौ किलोमीटर दूर बनलेख की वन चौकी में 50 रुपये की रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर होमगार्ड के जवान को निलंबित कर दिया गया है। एसपी ने पुलिस की भूमिका की जांच के लिए चंपावत के सीओ को जांच अधिकारी बनाया है।
शुक्रवार दोपहर वायरल हुए वीडियो में चल्थी से चंपावत की ओर आ रहे एक टिप्पर को बनलेख की वन चौकी में तैनात होमगार्ड रोकते हुए 50 रुपये वसूलता नजर आ रहा है। 50 रुपये देने से पहले टिप्पर वाला यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि वह यातायात पुलिस, 112 नंबर सहित एक अन्य जगह रुपये दे चुका है।
एसपी देवेद्र पींचा ने बताया कि होमगार्ड के डिप्टी कमांडेंट जनरल को मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद विभाग ने होमगार्ड जवान शंकर राम टम्टा को निलंबित कर दिया। एसपी ने वसूली में पुलिस की भूमिका की जांच का जिम्मा चंपावत के सीओ बीसी पंत को जिम्मा दिया है।