फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   video confrence

प्रधानमंत्री आवास योजना की सुस्त गति पर लगी फटकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
video confrence
चंपावत में शहरी विकास सचिव के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग करते जिलाधिकारी सुरेंद्र नारायण पांडेय। - फोटो : CHAMPAWAT
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में राज्य के नगर निकायों की बेहद सुस्त स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए शहरी विकास सचिव शैलेश बगौली ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है।
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम आवास योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने 31 मार्च 2022 तक संचालित योजना में सभी पात्र गरीब और आवास विहीन परिवारों को भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए आवास उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने शहरी विकास सचिव को बताया कि जिले की चंपावत नगरपालिका में लाभार्थी आधारित निर्माण योजना के अंतर्गत 249 आवेदनों में से 146 आवेदकों के आवास निर्माणाधीन हैं जिन्हें शासन से अवमुक्त 198 लाख के सापेक्ष 153 लाख की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न कारणों से पात्रता की श्रेणी में न होने पर 103 आवेदनों को ड्राप किया गया है। उन्होंने बताया कि नगरपालिका टनकपुर में चार आवेदकों में से दो आवेदन ड्राप तथा दो आवेदकों को 1.20 लाख की धनराशि अवमुक्त की गई है तथा नगर पंचायत लोहाघाट में भूमि की उपलब्धता शून्य होने के कारण आवेदन स्वीकृत नहीं किए गए हैं।

नगर पंचायत बनबसा के प्राप्त दो आवेदनों को विभिन्न कारणों से ड्राप किया गया है। वीडियो कांफ्रेंस में अपर जिलाधिकारी टीएस मर्तोलिया, अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार, सीटी मैनेजर चौहान, कमल किशोर सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed