फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Vegetables and fruits have to be ordered by paying double the fare

Champawat News: दोगुना भाड़ा देकर मंगवाने पड़ रहे सब्जी-फल

Sun, 07 Sep 2025 10:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 07 Sep 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Vegetables and fruits have to be ordered by paying double the fare
 चंपावत में सब्जी की दुकान। संवाद
चंपावत। बीते कुछ दिनों से बंद चल रहे टनकपुर-चंपावत एनएच की मार सब्जी और फल व्यापारियों को झेलनी पड़ रही है। व्यापारियों का कहना है कि सड़क बंद होने के कारण फलों को हल्द्वानी-देवीधुरा मार्ग से दोगुना किराया देकर मंगवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सड़क बंद होने के कारण तीन से चार दिन बाद मैदानी इलाकों से पहाड़ पहुंचने के कारण फल और सब्जी खराब हो रहे हैं। इससे व्यापारियों के कारोबार पर असर पड़ने के साथ ही उन्हें नुकसान भी हो रहा है। इन सबके बावजूद फलों के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। दुकानों में सेब 160, केला 60, पपीता 60, अमरूद 100-120 और अनार 160 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। व्यापारियों का कहना है कि यदि नुकसान की भरपाई के लिए हम दाम बढ़ाएंगे तो लोग खरीदारी ही नहीं करेंगे। ऐसे में उन्हें ही नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

--

एनएच बंद होने के कारण फलों को अन्य मार्ग से लाया जा रहा है। लंबे समय तक फल गाड़ी में रहने से खराब हो जा रहे हें। ऐसे में ग्राहक सब्जी और फल खरीदने से परहेज कर रहा है। - राजेंद्र खर्कवाल, फल विक्रेता
विज्ञापन
विज्ञापन


-
एनएच बंद होने से दोगुना किराया देकर फलों की गाड़ियां मंगवानी पड़ रही हैं। इसके बावजूद फलों के दाम नहीं बढ़ा रहे हैं। इससे व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। - कैलाश अधिकारी, फल व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed