फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Uttarakhand Nikay Chunav: Polling parties sent to Champawat

Nikay Chunav: चंपावत में पोलिंग पार्टियों को किया रवाना, डीएम और एसपी ने की सुरक्षा बलों की ब्रीफिग; कल मतदान

Wed, 22 Jan 2025 04:44 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 22 Jan 2025 04:44 PM IST
सार

चंपावत जिले के चारों नगर निकायों के लिए मतदान पार्टियों को रवाना किया गया। गोरलचौड़ मैदान में जिला निर्वाचन अधिकारी और एसपी ने मतदान केंद्रों में लगे पुलिस अधिकारियों, कर्मियों की ब्रीफिंग की। न करें।

विज्ञापन
Uttarakhand Nikay Chunav: Polling parties sent to Champawat
champawat - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंपावत जिले के चारों नगर निकायों के लिए मतदान पार्टियों को रवाना किया गया। गोरलचौड़ मैदान में जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत पांडेय और एसपी अजय गणपति ने बनबसा नगर पंचायत और टनकपुर, चंपावत, लोहाघाट पालिका के 23 मतदान केंद्रों के 40 मतदान स्थलों में होने वाले नगर निकाय निर्वाचन को लेकर जोनल, सेक्टर पुलिस अधिकारियों और मतदान केंद्रों में लगे पुलिस अधिकारियों, कर्मियों की ब्रीफिंग की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार का आतिथ्य स्वीकार न करें।

विज्ञापन

बुधवार को मतदान में लगे सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को अनुशासित रहकर अच्छी वर्दी धारण करने, पोलिंग बूथ का भलीभांति निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कमियों को पूर्व में ही सही करने, मादक पदार्थों का सेवन नहीं करने, सभी मतदाताओं को एक लाइन में लगाने, महिलाओँ और पुरुषों की अलग-अलग लाइन लगाने, पीठासीन अधिकारी की अनुमति के बगैर बूथ के अंदर प्रवेश नहीं करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

किसी भी मतदाता की ओर से पोलिंग बूथ पर ज्वलनशील पदार्थ (बीड़ी, सिगरेट,माचिस, लाइटर आदि) नहीं ले जाने, मतदान केंद्र पर मोबाइल फोन, कैमरा और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक डिवाइस का प्रयोग पूर्ण रूप से वर्जित रहने, 200 मीटर के दायरे के अंदर प्रचार सामग्री नहीं लगाए जाने, मतदान केंद्र पर अनावश्यक भीड़ को एकत्रित नहीं होने देने ते निर्देश दिए। कहा, जिला सूचना अधिकारी से अनुमित प्राप्त मीडिया कर्मी केवल मतदान स्थल में लगी मतदाताओं की लाइन की ही फोटो खींच सकते है। मतदान के दौरान कानून और शांति व्यवस्था को बाधित करने वाले व्यक्ति की सूचना से उच्चाधिकारियों को देकर वैधानिक कार्रवाई करने संबंधी निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed