{"_id":"5c9905efbdec221468051e26","slug":"upcl-cut-the-connection","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा हेडवर्क्स कॉलोनी परिसर की बिजली काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा हेडवर्क्स कॉलोनी परिसर की बिजली काटी
Mon, 25 Mar 2019 10:16 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो बनबसा (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो बनबसा (चंपावत)।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Mon, 25 Mar 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
छह करोड़ से अधिक का बकाया होने पर यूपीसीएल ने तीन माह पूर्व काटी गई बैराज की बिजली तो नहीं जोड़ी, अब शारदा हेडवर्क्स कॉलोनी परिसर की भी बिजली काट दी है। इससे शाम ढलते ही मेला क्षेत्र में अंधेरा पसर गया। साथ ही पेयजल संकट भी गहराने लगा है।
छह करोड़ 38 लाख 42 हजार का भुगतान लंबित होने पर यूपीसीएल ने सोमवार को यूपी सिंचाई विभाग के बनबसा शारदा हेडवर्क्स कॉलोनी परिसर की बिजली काट दी है। विभाग के एसडीओ शोएब रजा ने बताया कि पिछले वर्ष 29 दिसंबर को साढ़े छह करोड़ का बकाया होने के चलते बैराज की बिजली काटी गई थी। अब बैराज पर करीब 7.15 करोड़ रुपये का बकाया है। उन्होंने शारदा हेडवर्क्स पर साढ़े तेरह करोड़ रुपये से अधिक का बकाया बताया है। यूपीसीएल के एसडीओ के मुताबिक शारदा हेडवर्क्स प्रशासन को पहले ही भुगतान करने को नोटिस दिया गया था।
उधर, यूपी सिंचाई विभाग ने यूपीसीएल पर लोहियाहेड पावर हाउस को दिए जाने वाले पानी के एवज का करीब 65 करोड़ का बकाया बताया है। शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ बृजेश मौर्य ने बताया कि बिजली नहीं होने से मेला क्षेत्र में पेयजल संकट के साथ ही रात के समय अंधकार पसरने से सुरक्षा खतरे में पड़ेगी। उन्होंने बताया कि कॉलोनी परिसर का करीब ढाई लाख रुपये जमा करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
यूपी सिंचाई विभाग की नहीं होगी जिम्मेदारी
बनबसा (चंपावत)। यूपी सिंचाई विभाग कॉलोनी परिसर की बिजली काटे जाने के बाद बनबसा शारदा हेडवर्क्स के सहायक अभियंता ने टनकपुर के एसडीएम को पत्र भेजा है। पत्र में कहा कि 29 जनवरी को बनबसा में आयोजित बैठक में पिछले वर्ष 29 दिसंबर को काटी गई बैराज की बिजली को जोड़े जाने का आश्वासन दिया था। बिजली तो नहीं जोड़ी गई, लेकिन अब कालोनी परिसर की भी आपूर्ति काट दी गई है। अब स्ट्रीट लाइटें नहीं जलने, निरीक्षण भवनों में बिजली नहीं होने से दिक्कत पैदा हो गई। साथ ही मेला क्षेत्र होने से श्रद्धालुओं को भी परेशानियों से दो चार होना पड़ेगा। उन्होंने लिखा है कि बिजली नहीं होने से मेला क्षेत्र, बैराज या कालोनी परिसर में किसी तरह की अप्रिय घटना के लिए यूपी सिंचाई विभाग की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। पत्र की प्रतियां विधायक समेत यूपी सिंचाई विभाग के आला अधिकारियों को भेजी गई हैं।
बैराज पर बिजली नहीं होने से जहां सीसी कैमरे ठप पड़े हैं, वहीं रात के समय अंधकार में पुलिस को बैराज पर सुरक्षा इंतजामों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्णागिरि मेले के दौरान कालोनी परिसर स्थित मेला क्षेत्र में भी सुरक्षा खतरे में पड़ेगी।
नरेश चंद, सीओ, टनकपुर