{"_id":"5899f4bb4f1c1b224a3790a0","slug":"unruly-strand-and-roadside-roadways-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर सड़क किनारे धंसी रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित होकर सड़क किनारे धंसी रोडवेज बस
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
Updated Tue, 07 Feb 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
विचई गांव के पास राजमार्ग किनारे धंसी रोडवेज की बस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज की एक और बस मंगलवार को दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। टनकपुर से बरेली जा रही यह बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जाकर धंस गई। बस में 35 यात्री सवार थे, जो हादसे के बाद बस की खिड़कियों से कूदकर बाहर निकले। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं, वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर मंडलीय प्रबंधक पवन मेहरा ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
पिथौरागढ़ डिपो की बस (यूके 07 एम/1049) मंगलवार को टनकपुर से बरेली जा रही थी कि विचई गांव के पास राजमार्ग के कच्चे हिस्से पर बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जाकर धंस गई। बस अनियंत्रित होते ही बस में सवार यात्री चिल्लाने लगे।
बस के रुकने के बाद यात्री बस की खिड़कियों से कूदकर बाहर निकले। यात्रियों ने बताया कि यदि वे बस के दरवाजे से उतरते तो बस पलट सकती थी। हादसे में कोई यात्री चोटिल नहीं हुआ। बस सड़क से थोड़ा और नीचे घुसती तो पलट जाती और बड़ा हादसा हो सकता था। मंडलीय प्रबंधक ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना की जांच की जाएगी। चालक की लापरवाही पाई गई तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। बता दें कि दो पहले भी स्टेयरिंग लॉक होने से टनकपुर डिपो की बस विचई गांव के पास ही दुर्घटनाग्रस्त हुई थी।