फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Unopposed election fixed for all posts in Municipal Business Board

Champawat News: नगर व्यापार मंडल में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय

Sun, 28 Jul 2024 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 28 Jul 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Unopposed election fixed for all posts in Municipal Business Board
लोहाघाट (चंपावत)। नगर व्यापार मंडल के चुनाव में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। अध्यक्ष और महामंत्री पद के एक-एक उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिया है। सभी प्रत्याशी चार अगस्त को पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।
विज्ञापन


नगर व्यापार मंडल के चुनाव अधिकारी भूपाल सिंह मेहता बताया कि उपाध्यक्ष पद पर दिनेश सुतेड़ी उर्फ दानू और कोषाध्यक्ष के पद पर टीकादेव खर्कवाल का पूर्व में ही निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया।
विज्ञापन

इसमें अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सतीश मुरारी और महामंत्री पद पर प्रमोद गहतोड़ी ने नाम वापसी कर ली है। अब अध्यक्ष पद पर मनीष जुकरिया और महामंत्री पद पर विवेक ओली का भी निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। उन्होंने बताया कि लोहाघाट नगर व्यापार मंडल में 586 पंजीकृत व्यापारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य संरक्षक भीम दत्त बगौली, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी मंत्री गणेश दत्त खर्कवाल, कीर्ति बगोली, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष नवीन चंद्र खर्कवाल, पूर्व महामंत्री विपिन लाल वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed