फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Union currently refused subcontract withdrawal

शक्तिमान यूनियन के फैसले से खनन पर ब्रेक, धरी रह गई तैयारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Union currently refused subcontract withdrawal
टनकपुर (चंपावत)। शारदा में शनिवार से प्रस्तावित उपखनिज निकासी वाहन मालिकों की एकराय न बन पाने से शुरू नहीं हो सकी है। मां शारदा शक्तिमान ट्रक यूनियन के फैसले से यह ब्रेक लगा है। यूनियन का कहना है कि वाहन मालिकों से सुझाव और सहमति बनाने के बाद ही खनन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व प्रशासन, खनन विभाग, शक्तिमान ट्रक यूनियन की बैठक में शनिवार से खनिज निकासी शुरू करने का निर्णय लिया गया था। खनन विभाग ने इसके लिए तैयारी भी पूरी कर ली थी, लेकिन वाहन स्वामियों में सहमति न बन पाने से खनन विभाग की तैयारी धरी रह गई। शक्तिमान ट्रक यूनियन ने शुक्रवार शाम शनिवार से खनन न करने का फैसला लिया। यूनियन अध्यक्ष आनंद सिंह महर अन्नी का कहना है कि लॉकडाउन के चलते कई वाहनों के चालक दूर फंसे हैं। कई वाहन मालिकों ने अपने वाहन तैयार नहीं किए हैं। अन्य समस्याएं भी न सुलझने के कारण उपखनिज निकासी जल्दी शुरू नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा है कि वार्ता कर वाहन मालिकों की सहमति पर ही खनन शुरू करने की तिथि तय की जाएगी।
विज्ञापन

पर्यावरण प्रेमी सौरभ ने खनन पर जताई आपत्ति
टनकपुर (चंपावत)। पर्यावरण प्रेमी, नेचर गाइड सौरभ कलखुड़िया ने कोरोना के मद्देनजर शारदा में खनन खनिज निकासी शुरू कराने पर आपत्ति जताई है। सौरभ ने प्रशासन और शक्तिमान ट्रक यूनियन से इस पर पुन: विचार करने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि खनन शुरू कराने से कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। सुरक्षा की अनदेखी हुई तो अब तक लॉकडाउन रहकर बरती गई सावधानी पर पानी पर फिर सकता है। सैकड़ों मजदूरों के बीच सामाजिक दूरी बनाना भी आसान नहीं होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed