फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ultrasound service stalled due to resignation of radiologist

Champawat News: रेडियोलॉजिस्ट के इस्तीफे से ठप हुई अल्ट्रासाउंड सेवा

Wed, 29 Nov 2023 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 29 Nov 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound service stalled due to resignation of radiologist
लोहाघाट उप जिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष में लटका ताला। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। उप जिला अस्पताल की रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सोनाली मल्होत्रा ने इस्तीफा दे दिया है। इस कारण अस्पताल में पांच दिन से अल्ट्रासाउंड ठप हैं। इससे लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई है। लोगों ने जल्द अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा सुचारु करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान भुवन चौबे, सभासद राजकिशोर साह, भुवन बहादुर आदि ने बताया कि पांच दिनों से उप जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे हैं। इस कारण दूरदराज से आने वाली गर्भवतियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को लोहाघाट के दूरस्थ क्षेत्रों से आई सुनीता देवी, अनिता देवी, कमला देवी आदि ने कहा कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड न होने से उन्हें जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान चौबे ने स्वास्थ्य विभाग से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग उठाई। इधर सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सोनाली मल्होत्रा ने इस्तीफा दे दिया है। हालांकि उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है। डॉ. सोनाली से वार्ता की जा रही है। जल्द ही व्यवस्थाएं ठीक हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed