फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Two smugglers arrested with smack in banbasa Champawat

Uttarakhand News: 4.72 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, खटीमा से टनकपुर में बेचने के लिए को ला रहे थे

Thu, 12 Dec 2024 04:39 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 12 Dec 2024 04:39 PM IST
सार

बनबसा पुलिस ने बुधवार की शाम दो युवकों को 4.72 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा। वह खटीमा से स्मैक लेकर आ रहे थे।

विज्ञापन
Two smugglers arrested with smack in banbasa Champawat
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनबसा पुलिस ने बुधवार की शाम दो युवकों को 4.72 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा। वह खटीमा से स्मैक लेकर आ रहे थे। पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उनकी बाइक को भी जब्त कर लिया है।

विज्ञापन

बनबसा थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष एसआई दिलबर सिंह भंडारी ने बताया कि उनकी टीम ने स्ट्रांग फार्म के पास एनएच किनारे खटीमा की ओर से आ रही बाइक को रोका। पूछताछ बाद संदेह होने पर तलाशी में उनके पास स्मैक मिली। पुलिस ने टनकपुर वार्ड नौ घसियारा मंडी निवासी पवन कुमार (30) और टनकपुर वार्ड नौ बोरागोठ निवासी करन कुमार (25) पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


जांच एएसआई जीवन चंद्र जोशी को सौंपी है। आरोपियों ने बताया कि अपने प्रयोग के अलावा बेचने के लिए स्मैक लाए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed