फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Two Smile smugglers of Pilibhit arrested

कार सवार पीलीभीत के दो स्मैक तस्कर गिरफ्तार, जेल भेजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Two Smile smugglers of Pilibhit arrested
टनकपुर में स्मैक तस्करी में गिरफ्तार आरोपी और पकड़ने वाली पुलिस टीम। - फोटो : TANAKPUR
पुलिस ने टनकपुर-बनबसा हाईवे पर कार सवार दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। दोनों आरोपियों के पास से 12-12 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पूछताछ के बाद पुलिस आरोपी तस्करों का नेटवर्क खंगालने में जुट गई है।
विज्ञापन

नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने को चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाल धीरेंद्र कुमार के निर्देश पर उप निरीक्षक योगेश दत्त और मनोज कुमार सोमवार देर शाम कांस्टेबल लाल बाबू और शाकिर अली के साथ हाईवे पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान बिचई में मनिहागोठ तिराहा रेलवे क्रॉसिंग के पास एक कार (यूपी-26जेड/7360) हाईवे किनारे खड़ी दिखाई दी। इसमें चालक समेत दो लोग बैठे थे। पुलिस टीम जैसे ही कार के समीप पहुंची तो चालक के पास वाली सीट पर बैठा व्यक्ति कार का दरवाजा खोलकर भागने की कोशिश करने लगा। पर पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

तलाशी लेने पर कार में बैठे जैराकोटी थाना गजरौला, जिला पीलीभीत निवास अजमेर सिंह पुत्र हरदेव सिंह और राजीव कॉलोनी थाना सुनगढ़ी जिला पीलीभीत निवासी सियाराम पुत्र रामस्वरूप के पास से 12-12 ग्राम स्मैक बरामद हुई। कोतवाल ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed