फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Two sales personnel injured in a road accident, referred to a higher centre

Champawat News: सड़क हादसे में दो सेल्स कर्मी घायल, हायर सेंटर रेफर

Tue, 09 Dec 2025 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 09 Dec 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Two sales personnel injured in a road accident, referred to a higher centre
टनकपुर (चंपावत)। हाईवे पर ज्ञानखेड़ा के पास सड़क हादसे में नैनीताल जिले के स्कूटी सवार दो मोटर पार्ट्स सेल्स कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों की हालत गंभीर होने पर उप जिला अस्पताल से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया।
विज्ञापन

112 सेवा के एएसआई खुशाल सिंह नगरकोटी ने बताया कि सोमवार की देर शाम को एनएच पर ज्ञानखेड़ा के पास स्कूटी टुकटुक से टकरा गई। हादसे में स्कूटी सवार हल्द्वानी निवासी संदीप सिंह (19) पुत्र कश्मीर सिंह और नैनीताल के सुंदरखाल निवासी पंकज सिंह (35) पुत्र राजेंद्र बिष्ट घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल उप जिला अस्पताल में भेजा गया। जहां डाॅ. ज्ञानेश्वर यादव ने प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों हल्द्वानी के सेल्स कर्मी हैं, जो मोटर स्पेयर पार्ट्स की बिक्री के कार्य के लिए आने के बाद स्कूटी से वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed