फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Two people including a BJP leader from Badaun were injured when their bike skidded

Champawat News: बाइक रपटने से बदायूं के भाजपा नेता समेत दो घायल

Fri, 08 Aug 2025 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 08 Aug 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Two people including a BJP leader from Badaun were injured when their bike skidded
टनकपुर सरकारी अस्पताल में घायल यूपी के बदायूं  के भाजपा नेता ठेकेदार संजय शर्मा। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। चंपावत हाईवे पर धौन के पास बाइक रपटने से उत्तर प्रदेश के बदायूं के भाजपा नेता और उनका साथी घायल हो गया। दोनों घायलों का उप जिला अस्पताल में इलाज किया गया। भाजपा नेता को अधिक चोट आई जबकि साथी को मामूली चोट है। दोनों के साथ परिचितों के आने पर उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

उप जिला अस्पताल में घायल उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं के इस्लामनगर निवासी और सहसवान मंडल के भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष संजय शर्मा (49) पुत्र संतराम ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह बाइक पर पिथौरागढ़ से अपने साथी मुरादाबाद निवासी जसवंत सिंह के साथ टनकपुर की तरफ आ रहे थे। सुबह करीब 9:30 बजे चंपावत हाईवे पर धौन के पास बाइक स्लिप होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन

बताया कि वह पेशे से ठेकेदार हैं और पिथौरागढ़ में निर्माण कार्य करा रहे हैं। प्राथमिक इलाज के बाद डाॅ. नौनिहाल सिंह ने बताया कि भाजपा नेता के कंधे और पसली में चोट आई है। जबकि जसवंत सिंह को मामूली चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed