फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Two people caught carrying Indian currency to Nepal

Champawat News: भारतीय करेंसी नेपाल ले जा रहे दो लोग धरे गए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Two people caught carrying Indian currency to Nepal
बनबसा (चंपावत)। पुलिस ने भारत नेपाल सीमा पर अवैध रूप से भारतीय करेंसी नेपाल ले जा रहे दो लोगों से 89,500 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपितों को पकड़ी गई भारतीय करेंसी के साथ कस्टम के सुपुर्द कर दिया। कस्टम ने रकम जब्त कर आरोपितों के खिलाफ फेमा एक्ट में कार्रवाई करने के बाद उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन

सोमवार की देर शाम शारदा बैराज पुलिस चौकी प्रभारी एसआई हेमंत कठैत, कांस्टेबल जीवन चंद्र जोशी, संजय शर्मा, धीरेंद्र सिंह, सुभाष पांडेय, परविंदर राणा भारत नेपाल सीमा पर गश्त कर रहे थे। इसी बीच पीलीभीत (यूपी) के ग्यासपुर निवासी मो. अकरम (35) एवं पीलीभीत के ही मोहल्ला आसफजान निवासी राजा गुप्ता (31) की तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 89500 रुपये की भारतीय करेंसी बरामद हुई। यह रकम वे भारत से नेपाल ले जा रहे थे। नियमानुसार भारत से नेपाल को केवल 25 हजार की नकदी ही ले जाई जा सकती है जिसमें दो हजार व पांच सौ के नोट नेपाल ले जाना प्रतिबंधित है।
विज्ञापन

पुलिस नेपाल के कैसिनो जाने वाले विभिन्न भारतीय नागरिकों से अब तक करीब 5,61,500 रुपये की राशि बरामद कर चुकी है। बनबसा में पुलिस की सख्ती देख अब कैसिनो जाने वाले बनबसा के गढ़ीगोठ एवं टनकपुर ब्रह्मादेव के रास्ते नेपाल को जाने लगे हैं। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि सभी थानाध्यक्षों व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग कर मादक पदार्थों के अलावा अन्य अवैध वस्तुओं की तस्करी पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed