{"_id":"578a68bc4f1c1b6c2a13da99","slug":"two-members-of-the-gang-arrested-for-stealing-a-mobile-shop-jailed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल शॉप में चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल शॉप में चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, जेल भेजा
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
Updated Sat, 16 Jul 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल शॉप में चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, जेल भेजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ही रात में टनकपुर और बनबसा क्षेत्र में मोबाइल शॉपों पर हुई चोरी की वारदातों को खुलासा करते हुए पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक चोर पुलिस को चमका देकर फरार हो गया है। पकड़े गए चोरों के पास से चोरी किए चार मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। पकड़े गए दोनों चोर पूरनपुर पीलीभीत के रहने वाले हैं। आरोपियों को जेल भेजने के साथ ही पुलिस उन पर गैंगेस्टर लगाने की कार्रवाई कर रही है।
26 जून की रात चोरों ने शहर के पीलीभीत चुंगी मार्ग में जोशी कम्युनिकेशन मोबाइल शॉप पर धावा बोला करीब डेढ़ लाख से अधिक के मोबाइल फोन और मोबाइल ऐसेसरीज चुरा ली थी। चोरों ने उसी रात बनबसा में भी एक ऑनलाइन शॉपिंग प्रतिष्ठान का भी ताला तोड़कर एक लैपटॉप, दो म्युजिक सिस्टम और कई मोबाइल फोन सेट चुरा लिए थे। एसपी डीएस कुंवर के निर्देश एवं एसओजी इंचार्ज उप निरीक्षक राजेश पांडेय के नेतृत्व में एसओजी टीम चोरों की सुरागकशी में जुट गई। मुखबिर की सूचना पर एसओजी ने चोरों को दबोचने में सफलता पाई।
कोतवाल वीसी शर्मा ने बताया कि पकड़े गए चोरों में रजागंज देहात पूरनपुर पीलीभीत निवासी शाकीर और लाइनपार साहूकारा मोहल्ला पूरनपुर पीलीभीत निवासी फिरोज को दबोचा गया है। उनका एक साथी रजागंज निवासी शाहिद फरार है। कोतवाल ने बताया कि आरोपियों के पास से टनकपुर और बनबसा के मोबाइल शॉप से चुराए दो मोबाइल फोन बरामद हुए, जबकि उनकी निशानदेही पर टनकपुर के मोबाइल शॉप से चुराए गए दो और मोबाइल फोन रेलवे पटरी के किनारे झाड़ी से बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि घटना वाली रात आरोपी पूरनपुर से ट्रेन में टनकपुर पहुंचे और मोबाइल शॉप में की चोरी में कुछ खासा सामान हाथ नहीं लगने पर उन्होंने रेलवे पटरी से पैदल चलकर बनबसा पहुंचकर वहां की दुकान में हाथ साफ किया था। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने चुराया गया ज्यादातर सामान औने-पौने दामों में बेच दिया है। कोतवाल ने बताया कि आरोपियों को 457, 380 एवं 411 आईपीसी के तहत जेल भेजा गया है और उनके विरुद्ध गैंगेस्टर की भी कार्रवाई की जा रही है।