{"_id":"68d02d786fcd8831ad002000","slug":"two-dolas-of-the-mother-left-for-purnagiri-dham-champawat-news-c-229-1-shld1007-129674-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मां के दो डोले पूर्णागिरि धाम के लिए हुए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मां के दो डोले पूर्णागिरि धाम के लिए हुए रवाना
Sun, 21 Sep 2025 10:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 21 Sep 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर के वार्ड 9 में शिव मंदिर से निकले मां के डोले की पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। नगर के वार्ड संख्या-9 क्षेत्र से शारदीय नवरात्र के लिए मां के दो डोले पूर्णागिरि धाम के लिए रवाना हुए। रविवार सुबह वार्ड संख्या-9 घसियारामंडी शिव मंदिर से नवयुवक भगवती डोला की ओर से पूजा-अर्चना के बाद डोला पूर्णागिरि धाम रवाना हुआ। वहां कमेटी अध्यक्ष रमेश निषाद, रोहित सिहं, सुरेश निषाद, श्रवण, अमन, दीपक, आकाश समेत खासी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। इसी वार्ड से ही देवीथान मंदिर से नवयुवक नवरात्र कमेटी की ओर से भी पूजा-अर्चना के बाद डोला और भव्य झांकी निकाली गई। नगर भ्रमण के बाद डोला मां पूर्णागिरि धाम के लिए रवाना हुआ। वहां अध्यक्ष जय सिंह पाल, पुजारी रामचंद्र, आकाश कश्यप, साजन कश्यप, अनुज पाल, करन कश्यप, हेमंत, किशन मौर्य, गौतम, पवन, करन वर्मा आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन