फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Two Dini national session of Rural Postal Servant Association launched

ग्रामीण डाक सेवक संघ का दो दिनी राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू

Sun, 01 Jul 2018 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)। Updated Sun, 01 Jul 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
Two Dini national session of Rural Postal Servant Association launched
लोहाघाट में आयोजित अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ की बैठक को संबोधित करते राष्ट्रीय सचिव। - फोटो : अमर उजाला
 अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का दो दिवसीय अधिवेशन शुरू हो गया है। अधिवेशन में देश के 29 प्रदेशों के पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। रविवार को अधिवेशन के पहले सत्र में सातवें वेतन आयोग की गलत रिपोर्ट पर ग्रामीण डाक सेवकों नाराजगी जताई। इसके विरोध में उन्होंने एक बार फिर से आंदोलन की रणनीति तैयार करने का एलान किया गया।
विज्ञापन

 
लोहाघाट के एक निजी होटल में मंडलीय अध्यक्ष तपोवन भट्ट की अध्यक्षता और भूपेंद्र देव के  संचालन में हुए सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव एसएस महादेवय्या ने किया। उन्होंने कहा कि कैबिनेट की ओर से पहली जनवरी 2016 को कमलेश चंद्रा की रिपोर्ट लागू करनी थी, मगर इसमें भारी कटौती कर इस माह से लागू किया गया है। जिससे डाकसेवकों में भारी रोष है। राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि कमलेश चंद्रा की रिपोर्ट के आधार पर देश के डाक सेवकों को जो लाभ मिलना चाहिए था, वह नहीं मिल पाया। वक्ताओं ने कहा कि एक नोटिस देने के बाद फिर से हड़ताल में जाने के लिए देश के ग्रामीण डाक सेवक मजबूर होंगे। इस मौके पर कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष एमडी अहीर, प्रांतीय सचिव जगदीश रावत, चंद्रभानु सिंह मेहरा, एमडी पांडेय, जीबी खर्कवाल, सीबी तिवारी, हयात सिंह, चरन सिंह बिष्ट, बीएमएस ऐसी, पीएन कापड़ी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन


ये पदाधिकारी शामिल थे  
अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पंजाब से राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लखविंदर पाल, हिमांचल के प्रांतीय मंत्री दाता राम, आसाम से डीके बोहरा, पूर्वोत्तर क्षेत्र से यमा, उत्तराखंड से जगदीश रावत, झारखंड से रामेश्वरम, मध्य प्रदेश से महेंद्र प्रताप, उड़ीसा से परमेश्वरम, बिहार से राजेंद्र बाबू, हरियाणा से बनवीर, जम्मू-कश्मीर से योगराज, छत्तीसगढ़ से राजेश गुरुदान, आंध्र प्रदेश से बीबी राव, तमिलनाडु से स्माइल, महाराष्ट्र से राम जयसवाल, केरल से जफर, यूपी से सीबी तिवारी, मणिपुर से संगमा, हरियाणा से विजय शर्मा, एमपी के राम सिंह धाकड़ आदि प्रांतीय पदाधिकारियों ने शिरकत की।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आज होंगे प्रांतीय कार्यकारिणी संघ के चुनाव  
अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के दूसरे दिन भी विभिन्न मसलों पर मंत्रणा होगी। बाद में डाक सेवक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के चुनाव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed