फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Two and a half hour journey is completed in four and a half hours

एनएच में जाम से लंबा हो रहा सफर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two and a half hour journey is completed in four and a half hours
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में कटिंग के चलते स्वांला मंदिर के पास लगा जाम। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग पर यात्रियों को चंपावत से टनकपुर के बीच के 75 किलोमीटर के सफर को तय करने में ढाई घंटे के बजाय साढ़े चार घंटे तक लग रहे हैं। रोड कटिंग की वजह से काफी देर तक आवाजाही प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग पर स्वांला मंदिर के पास की कटिंग बेहद चुनौतीपूर्ण है। इस जगह पर दिसंबर में तीन हफ्ते तक आवाजाही ठप रही थी। अभी भी कठोर चट्टान वाले स्वांला क्षेत्र में काफी कटिंग होनी बाकी है। मंगलवार को स्वांला में पहाड़ी की कटिंग और उससे गिरे मलबे के चलते करीब डेढ़ घंटे तक आवाजाही प्रभावित रही। इस वजह से चंपावत और टनकपुर की तरफ से आने वाले वाहन फंसे रहे। लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। वहीं चल्थी से अमोड़ी के बीच नदी से बने डायवर्जन की वजह से भी आवाजाही मुश्किल भरी हो रही है। यहां करीब 25 मिनट का अतिरिक्त वक्त लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed