फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Two accused of online fraud of Rs 5.60 lakh arrested

Champawat News: 5.60 लाख की ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी दबोचे

Sat, 16 Dec 2023 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 16 Dec 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Two accused of online fraud of Rs 5.60 lakh arrested
बनबसा (चंपावत)। बनबसा क्षेत्र के दो लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले दो ठगों को पुलिस ने बिहार और झारखंड से दबोचा है। 5.60 लाख रुपये की ठगी के आरोपियों को अदालत के सम्मुख पेशी के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बनबसा की एक महिला से 18 सितंबर 2023 को ईजीबे एप से ट्रेडिंग के नाम पर 1.21 लाख रुपये और बनबसा के एक अन्य व्यक्ति से 30 अक्तूबर 2023 को ऑनलाइन कर्ज लेने के नाम पर 4.34 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। मामले में बनबसा थाने में अनजान आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन

एसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर शारदा चौकी बैराज के उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट को जांच अधिकारी बनाया गया। मोबाइल सर्विलांस की मदद से पुलिस टीम ठगों तक पहुंची। ठगों की पहचान विलाल अंसारी निवासी ग्राम बड़ाडुमरिया, थाना मसलिया जिला दुम्का (झारखंड) और राजेश कुमार निवासी ग्राम निरबिगाहा, थाना वारिसलीगंज जिला नवादा (बिहार) के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed