{"_id":"578b788d4f1c1b1433c4b599","slug":"tully-second-time-test-model-schools-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी बार भी टली मॉडल स्कूलों के शिक्षकों की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी बार भी टली मॉडल स्कूलों के शिक्षकों की परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sun, 17 Jul 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के मॉडल स्कूलों के रिक्त पदों के लिए 18 जुलाई को होने वाली परीक्षा स्थगित हो गई है। मुख्य शिक्षाधिकारी नवीन चंद्र पाठक ने बताया कि बारिश और कई जगह मार्ग बंद होने से परीक्षा केंद्रों तक शिक्षकों के पहुंचने में होने वाली दिक्कत को देखते हुए शिक्षा निदेशक ने ये आदेश दिए हैं। नई तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। यह दूसरी बार हुई जब परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ाया गया है। इससे पहले यह परीक्षा 16 जुलाई को होनी थी।
सीईओ पाठक ने बताया कि जिले में मॉडल स्कूल का दर्जा वाले जीआईसी चंपावत, पुलहिंडोला, बाराकोट, पाटी, जीजीआईसी टनकपुर, लोहाघाट, चौमेल और खेतीखान में प्रवक्ताओं तथा एलटी शिक्षकों के कुल रिक्त 47 पदों के लिए लिखित परीक्षा लोहाघाट के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण केंद्र में सोमवार को होनी थी। इस परीक्षा के लिए जिले में 33 शिक्षकों ने आवेदन किया था।
अलबत्ता खराब मौसम के चलते अब परीक्षा कार्यक्रम आगे खिसका दिया गया है। लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार और नतीजा घोषित करने में लगने वाले समय की वजह से अब अगस्त से मॉडल स्कूलों को अध्यापक नहीं मिल सकेंगे।