फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tree Cut in Lohaghat

सुंई आरक्षित वन क्षेत्र में देवदार के दो पेड़ कटे मिले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
Tree Cut in Lohaghat
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट रेंज के सुंई आरक्षित वन क्षेत्र में वन तस्करों ने देवदार के दो पेड़ अवैध रूप से काट दिए। तस्कर एक पेड़ की लकड़ी भी ले गए।
विज्ञापन

लोहाघाट वन क्षेत्र के रेंजर दीप जोशी ने बताया कि मंगलवार सुबह वन कर्मी सुंई के आरक्षित वन क्षेत्र में गश्त पर थे। इस दौरान देवदार के दो पेड़ कटने के लक्षण मिले। रेंजर ने बताया कि तस्कर एक पेड़ की सारी लकड़ी ले गए, जबकि दूसरे पेड़ के तीन से चार फुट गोलाई के गिल्टे मौके में ही बरामद किए गए। रेंजर का कहना है कि एक पेड़ की लकड़ी को जब्त कर उसे रेंज कार्यालय में रख दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। पकड़ में आने पर आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गश्त कर रही टीम में राम दत्त मठपाल, पीयूष बिष्ट, रमेश जोशी, संजय रावत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed