फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Trauma center in Pithoragarh limited to announcements

Champawat News: चार दिन बाद नलों से सिर्फ 20 मिनट टपक रहा पानी

Tue, 24 Sep 2024 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 24 Sep 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Trauma center in Pithoragarh limited to announcements
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में पेयजल समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। घर के नलों में चार दिन बाद पानी आने पर आक्रोशित लोगों ने जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

निवर्तमान पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा का कहना है कि लोहाघाट के सभी सात वार्डों में पेयजल समस्या बनी हुई है। बताया कि किसी मोहल्ले में तीसरे दिन तो किसी में पांचवें दिन पानी आ रहा है। उन्होंने कहा कि जहां पानी आ रहा है, सिर्फ 20 से 25 मिनट ही पानी लोगों को भरने को मिल रहा है।
विज्ञापन

इसके चलते लोग पानी के लिए नर्सरी गधेरे, अक्कलधारे, शिवालय मंदिर के स्टैंड पोस्ट, हैंड पंप, नौलों से पानी ढोने को मजबूर हैं। वर्मा ने बताया कि पेयजल के लिए उन्होंने एसडीएम और जल संस्थान के ईई से वार्ता की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि नगर की क्षतिग्रस्त बनस्वाड़ पेयजल योजना को ठीक कर दिया है। साथ ही चौड़ी लिफ्ट पेयजल योजना, फोर्ती योजना में हुई क्षति को सही किया जा रहा है। कहा कि जल्द पानी की सप्लाई सुचारु करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed