फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Training of farmers to observe silence started in Bautri

Champawat News: बौतड़ी में किसानों का मौन पालन का प्रशिक्षण शुरू

Tue, 20 Feb 2024 10:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 20 Feb 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
Training of farmers to observe silence started in Bautri
बाराकोट के बौतड़ी में मौन पालन प्र​शिक्षण का शुभारंभ करती ब्लाक प्रमुख विनीता फत्र्याल। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट के ग्राम पंचायत बौतड़ी में खनन न्यास विभाग के की ओर से किसानों का मौन पालन प्रशिक्षण शुरू हो गया है। मंगलवार को मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख विनीता ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने इस प्रकार के प्रशिक्षणों को किसानों के लिए काफी उपयोगी बताया। कहा कि मौन पालन से लोग बेहतर ढंग से आजीविका चला सकते हैं। उन्होंने सरकार की ओर से दी जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी। प्रशिक्षण दे रहे उद्यान विभाग के सहायक निरीक्षक विदुर सिंह राणा ने बताया कि मौन पालन प्रशिक्षण के बाद हर किसान को मौन पालन के लिए बॉक्स भी दिया जाएगा। मास्टर ट्रेनर हरीश जोशी ने किसानों को मौन पालन की तकनीकी जानकारियों के बारे में बताया। वहां सहायक खंड विकास अधिकारी जाकिर हुसैन, ग्राम प्रधान दीपक रावल आदि कई किसान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed