{"_id":"66f1ae8e049b10ad5205a268","slug":"traffic-completely-closed-on-nh-today-and-tomorrow-champawat-news-c-229-1-shld1026-113441-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: DM बोले- टनकपुर-चंपावत NH पर डेंजर जोन स्वाला के पास धंस रही रोड, यहां से गुजरने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: DM बोले- टनकपुर-चंपावत NH पर डेंजर जोन स्वाला के पास धंस रही रोड, यहां से गुजरने पर होगी कार्रवाई
Tue, 24 Sep 2024 10:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
Updated Tue, 24 Sep 2024 10:53 AM IST
सार
टनकपुर-चंपावत एनएच 24 और 25 सितंबर को वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा।
विज्ञापन
चंपावत-टनकपुर एनएच पर स्वाला डेंजर जोन में फंसे कैंटर वाहन को जेसीबी धक्का देती। संवाद
विस्तार
टनकपुर-चंपावत एनएच 24 और 25 सितंबर को वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा। डीएम नवनीत पांडे ने बताया कि डेंजर जोन स्वाला पर पहाड़ी से जल रिसाव और अत्यधिक मलबा आने के पर अस्थायी तौर पर बनाया गया मार्ग पूरी तरह धंस रहा है। कहा कि रोज यातायात सुचारू करने के लिए मार्ग तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
सुधारात्मक कार्य के चलते हल्के और भारी वाहनों की आवाजाही दो दिन पूरी तरह बंद रहेगी। उन्हाेंने बताया कि हल्के, दो पहिया, निजी वाहन, टैक्सी और मैक्सी वाहनों का संचालन सुबह आठ से चार बजे के मध्य सूखीढांग-डाडा-मिनार मोटर मार्ग से और भारी वाहनों का आवागमन काठगोदाम-देवीधूरा-लोहाघाट मोटर मार्ग से किया जा सकेगा।
विज्ञापन
कहा कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।