फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Traders angry over NH not opening after being closed for 13 days

Champawat News: 13 दिन से बंद एनएच नहीं खुलने से व्यापारी नाराज

Fri, 27 Sep 2024 04:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 27 Sep 2024 04:56 PM IST
विज्ञापन
Traders angry over NH not opening after being closed for 13 days
भारी बारिश से 13 दिनों से बंद टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग  न खुलने पर लोहाघाट में  एनएच और प्रशास
लोहाघाट (चंपावत)। भारी बारिश से टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वाला के पास बंद एनएच 13 दिन बाद भी नहीं खुलने पर व्यापारियों ने नाराजगी जताई है। आक्रोशित व्यापारियों ने एनएच और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एकता चौक में शैलेंद्र राय के नेतृत्व में व्यापारियों ने एनएच और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि एनएच 13 दिन से बंद है। इसे खोलने में विभाग और प्रशासन नाकाम हो रहा है। इसका खामियाजा व्यापारियों और यात्रियों को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन आने वाला है। दुकानदारों का माल टनकपुर में डंप है। दुकानों में सामान न होने से उनका व्यापार पूरी तरह चौपट हो गया है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि हल्द्वानी के रास्ते सामान मंगाने में ट्रांसपोर्ट का खर्च बहुत अधिक आ रहा है। कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा क्षेत्र के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग के यह हाल हैं तो अन्य जगहों की सड़कों के हाल क्या होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया ने कहा कि एनएच के बंद होने से व्यापारियों को लाखों का नुकसान हुआ है। प्रशासन को जल्द एनएच खोलने या वैकल्पिक मार्ग बनाने पर विचार करना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में सतीश गड़कोटी, आशु वर्मा, कमल महराना, केसर सिद्दकी, अमित शर्मा, मनोज भट्ट, जगदीश गोरखा, राजू पुजारी, किरन वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed