फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tourist Accommodation Home Champawat

चंपावत के पर्यटक आवास गृह बदहाल

Thu, 28 Apr 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Updated Thu, 28 Apr 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Tourist Accommodation Home Champawat
पर्यटक आवास गृह चंपावत - फोटो : अमर उजाला

चंपावत। अतिथि देवो भव:, ये उक्ति भारत की पुरातन संस्कृति का अभिन्न अंग है। मगर इस जिले में अतिथियों के स्वागत के लिए अतिथि गृहों के हाल भी ठीक नहीं है। पर्यटकों के लिए जिले में सबसे बड़ा सहारा पर्यटक आवास गृह (टीआरएच) है।

विज्ञापन


लेकिन ये टीआरएच ऐसे, जिनमें पेयजल, बिजली तक की समुचित व्यवस्था नहीं है। बत्ती गुल होने पर पर्यटकों को मोमबत्ती का सहारा लेना पड़ता है। पेयजल की कमी से कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) की आय घटने के साथ ही खर्च भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन


मैदान में गर्मी बढ़ते ही टूरिस्ट सीजन बढ़ता है। अप्रैल से पहाड़ में पर्यटक सीजन शुरू हो जाता है। लेकिन इस बार ये सीजन बेहद ढीला है। जिला मुख्यालय के टीआरएच में पानी का जबर्दस्त संकट है। फरवरी से शुरू पेयजल किल्लत अब गंभीर संकट में तब्दील हो चुका है। इस वक्त दो दिन में एक बार पानी मिल रहा है, वह भी बमुश्किल आधा घंटा। टीआरएच में तीन हजार लीटर पानी के लिए निगम 1500 रुपये खर्च कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन सीजन में टीआरएच में रोजाना औसतन 20 हजार लीटर पानी की जरूरत होती है। पानी की कमी से इस बार पर्यटकों की आमद भी घटी है। जनरेटर नहीं लगा है।  कोई वैकल्पिक प्रबंध भी नहीं हैं। जिस कारण रात में बिजली गुल होने पर पर्यटकों को मोमबत्ती का सहारा लेना पड़ रहा है। पर्यटक आवास गृह को बेहतर भी नहीं किया जा सका है।

चंपावत टीआरएच में इस साल अप्रैल में सिर्फ 15 टूरिस्ट ही आए। जिनसे 30 हजार रुपये की आय हुई। ये संख्या पिछले साल से आधी से भी कम है। अप्रैल 2015 में 36 यात्री टीआरएच में रुके थे। इनसे टीआरएच को 70 हजार रुपये की आय हुई। इसमें दो बारातों की बुकिंग भी शामिल हैं। इस साल की आय में से छह हजार रुपये पानी पर ही खर्च हो चुके हैं।


चंपावत पर्यटक आवास गृह के दिन फिरने की उम्मीद जगने लगी है। अब इस इमारत को पूरी तरह नया स्वरूप दिया जाएगा। प्रबंधक आशावर फैज का कहना है कि छह माह पहले विभागीय जूनियर इंजीनियर ने टीआरएच का मुआयना किया था। की मौजूदा इमारत को ध्वस्त कर नया भवन बनाया जाएगा। आधुनिक सुविधा मिलने के बाद टीआरएच निजी क्षेत्र के होटल और बारातघरों से मुकाबला कर सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed