{"_id":"6480ba62782e32b7a70d88be","slug":"top-in-himadri-pradesh-in-online-open-quiz-champawat-news-c-8-1-161919-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: ऑनलाइन ओपन क्विज में हिमाद्री प्रदेश में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: ऑनलाइन ओपन क्विज में हिमाद्री प्रदेश में अव्वल
Wed, 07 Jun 2023 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 07 Jun 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन क्विज में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अव्वल रही चंपावत की छात्रा हिमाद्री खर्कवाल। संवा
चंपावत। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी उत्तराखंड की ओर से आयोजित ऑनलाइन ओपन क्विज प्रतियोगिता में चंपावत मल्लिकार्जुन स्कूल की हिमाद्री खर्कवाल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अव्वल रहीं। रेडक्रॉस सोसायटी की सचिव एसीएमओ डॉ. श्वेता खर्कवाल ने बताया कि पर्यावरण दिवस पर पांच जून को बिट्स (बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) पलानी ने ये प्रतियोगिता आयोजित की थी।
रेडक्रॉस सोसायटी के उत्तराखंड के अध्यक्ष कुंदन सिंह टोलिया, प्रभारी महासचिव हरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन प्रतियोगिता में रेखा कोठरी दूसरी और पायल महरा को प्रदेश में तीसरा स्थान मिला। इस उपलब्धि पर रेडक्रॉस सोसायटी के प्रदेश प्रतिनिधि प्रेम बल्लभ भट्ट, चेयरमैन विजय वर्मा, राजेंद्र गहतोड़ी, संजय शाह जगाती, गौरव पांडेय, हरीश भट्ट, दीपक पनेरू, संजय पांडेय आदि ने प्रदेश में अव्वल आई हिमाद्री खर्कवाल को बधाई दी है।