{"_id":"66eb0954898630cfd30448b0","slug":"tomato-price-reaches-rs-80-due-to-road-closure-champawat-news-c-229-1-shld1026-113209-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सड़क बंद होने से टमाटर का भाव पहुंचा 80 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सड़क बंद होने से टमाटर का भाव पहुंचा 80 रुपये
Wed, 18 Sep 2024 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 18 Sep 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर स्वाला में यातायात बाधित होने से चंपावत और पिथौरागढ़ तक ताजा सब्जियां नहीं पहुंच पा रही हैं। एनएच बंद होने से टमाटर का भाव 80 रुपये किलो पहुंच गया है। ज्यादातर व्यापारी स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सब्जियां ही बेच रहे हैं।
जिले में दो दिन की बारिश के बाद एनएच बंद होने से करोड़ों का नुकसान व्यापारियों को उठाना पड़ा। साथ ही कई सब्जी की दुकानें भी व्यापारियों को बंद रखनी पड़ी। जरूरी सामान के वाहन नहीं आने के कारण दुकानों में बाहर से आने वाला पनीर, दूध नहीं आ पा रहा है।
इसके अलावा कई अन्य जरूरी सामान नहीं आ पा रहा है। सब्जी विक्रेता कैलाश सिंह अधिकारी ने कहा कि लाइफ लाइन बंद होने से लगातार नुकसान हो रहा है। जरूरी वाहनों की आवाजाही के लिए मार्ग सुचारू करना चाहिए।
विज्ञापन
हाईवे बंद होने पर यातायात मार्ग बदलने की अपील
चंपावत। पुलिस ने चंपावत से टनकपुर या टनकपुर से चंपावत आने-जाने वाले यात्रियों से लोहाघाट-देवीधूरा-हल्द्वानी-टनकपुर मार्ग का प्रयोग करने की अपील की है। इसके अलावा पिथौरागढ़ से टनकपुर या टनकपुर से पिथौरागढ़ जाने वाले यात्री टनकपुर-हल्द्वानी-देवीधूरा-लोहाघाट-पिथौरागढ़ या टनकपुर-हल्द्वानी-अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मार्ग से जा सकते हैं। बताया कि सड़क मार्ग के बारे में किसी भी सूचना के बारे में चंपावत पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 112, 05965230276, 9411112984 पर कॉल कर जानकारी ली जा सकती है। संवाद
हल्द्वानी पहुंचने में लग रहे साढ़े सात घंटे
चंपावत। चंपावत से टनकपुर जाने के लिए लोग वाया घाट या फिर लोहाघाट-देवीधुरी मार्ग का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। इस मार्ग से हल्द्वानी पहुंचने में करीब साढ़े सात घंटे लग रहे हैं जबकि चंपावत से टनकपुर होते हुए हल्द्वानी पहुंचने में करीब पांच घंटे का समय लगता था। समय भी बचता था, लेकिन अब समय अधिक लग रहा है। संवाद