पाटी (चंपावत)। मां वाराही धाम देवीधुरा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। सोमवार रात हुए कार्यक्रम में नामी लोक गायिका माया उपाध्याय के गीतों पर लोग जमकर थिरके। आज का दिना तू होली घर पना..., क्रीम पाउडर घसनी कला ना मेरी निर्मला..., बैंठ बाना मेरी गाड़ी में..., हाय काकड़ी झिलमा..., झूलघाट शेर दा को होटल... आदि गीतों की प्रस्तुति ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
दर्शकों से भरे मां वाराही धाम के सभागार में पिथौरागढ़ के चंचल रावत के नेतृत्व में आई टीम ने लोक संस्कृति को दर्शाने वाली शानदार प्रस्तुतियां दीं। स्थानीय कलाकार निशा बिष्ट ने पहाड़ी गानों पर नृत्य पेश किया। ठंड होने के बावजूद पाटी, मूलाकोट, खेतीखान, वालिक आदि स्थानों से लोगों की भारी भीड़ पहुंची थी। इस दौरान पाटी की ब्लॉक प्रमुख सुमनलता, थानाध्यक्ष देवनाथ गोस्वामी, केशर सिंह अधिकारी, लक्ष्मी दत्त जोशी, दीपक भट्ट, दीपोत्सव समिति के अध्यक्ष प्रवीण जोशी, महामंत्री चंदन सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष हरीश चम्याल, कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह कठायत, ईश्वर सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह बिष्ट, नवीन राणा, गोकुल कोहली, प्रकाश महरा, संजय चम्याल, मनोज कठायत, राकेश बिष्ट, दीपक जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद