फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tirath is familiar with the inaccessible places of Champawat

जिले के दुगर्म स्थानों से परिचित हैं नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Tirath is familiar with the inaccessible places of Champawat
चंपावत जिले के क्वारसिंग गांव में एक साल पूर्व आए थे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। उत्तराखंड के दसवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले तीरथ सिंह रावत चंपावत जिले के दुर्गम स्थानों और भौगोलिक परिस्थितियों से वाकिफ हैं। एक साल पहले वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ कार्यकर्ता के पिता के निधन पर हुई शोकसभा में अमोड़ी के क्वारसिंग गांव में आए थे। तब ग्रामीण उनकी सादगी और व्यवहार के कायल हो गए थे।
विज्ञापन

अमोड़ी के महेश जोशी ने बताया कि आरएसएस के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेश जोशी के पिता के निधन पर शोक जताने आए तीरथ ने परिवार को सांत्वना देने के साथ अन्य ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना था। इससे पूर्व प्रदेश के शिक्षा मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए भी तीरथ सिंह रावत जिले के चप्पे चप्पे से वाकिफ हो चुके हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दत्त पांडेय, श्याम नारायण पांडेय आदि का कहना है कि मुख्यमंत्री को चंपावत जिले की भौगोलिक स्थिति की जानकारी होने से विकास योजनाओं के संचालन में सहूलियत हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed