फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Till April this year, 39 NDPS cases were registered in Champawat district

Champawat News: इस वर्ष अप्रैल तक चंपावत जिले में एनडीपीएस के 39 मामले हुए दर्ज

Tue, 29 Apr 2025 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 29 Apr 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Till April this year, 39 NDPS cases were registered in Champawat district
चंपावत। जिला सभागार में मंगलवार को डीएम नवनीत पांडे की अध्यक्षता में एनकोर्ड (नेशनल नार्कोटिक्स कोऑर्डिनेशन) की बैठक हुई। इसमें बताया गया कि पुलिस ने 27 अप्रैल तक एनडीपीएस एक्ट के 39 मामले पंजीकृत कर 59 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन मामलों में आरोपियों के कब्जे से कुल 523 ग्राम 2 मिलीग्राम हेरोइन, 986 ग्राम अफीम और 6.833 किलोग्राम चरस बरामद की गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने वर्ष 2025 में अब तक मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त दो गिरोहों के छह आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। साथ ही इन अभियुक्तों की अर्जित अवैध संपत्ति की पहचान और जब्तीकरण की कार्रवाई भी की जा रही है। इसके अलावा अप्रैल तक जिले में कुल 235 नाली भांग की खेती नष्ट की गई है। नशे के खिलाफ स्कूलों, कॉलेजों और ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता रैलियां, गोष्ठियां आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन

डीएम समीक्षा के दौरान सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने पुलिस, आबकारी, स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण और अन्य विभागों को निर्देशित किया कि मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री, और सेवन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नियमित अभियान संचालित किए जाएं। बैठक में एसपी अजय गणपति, डीएफओ नवीन चंद्र पंत, एसडीएम सदर चंपावत अनुराग आर्य, एसडीएम अलकेश नौडियाल, सीएमओ डॉ. देवेश चौहान आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed