फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Three people injured when garbage vehicle falls into ditch

Champawat News: कूड़ा वाहन खाई में गिरने से तीन लोग चोटिल

Sun, 24 Dec 2023 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 24 Dec 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Three people injured when garbage vehicle falls into ditch
लोहाघाट में पंचेश्वर मार्ग में कलीगांव के पास खाई में गिरा कूड़ा वाहन। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड लोहाघाट के ग्राम सभा पाटन-पाटनी से कूड़ा लेकर गया कूड़ा वाहन कलीगांव के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

रविवार को पाटन-पाटनी से कूड़ा लेकर गया वाहन पिकअप (यूके 03 सीए 0127) कलीगांव के पास करीब 10 मीटर खाई में जा गिरा। वाहन के पेड़ पर अटकने के कारण बड़ा हादस होने बच गया। वाहन में सवार चालक मुकेश राम (40) पुत्र शिवराम राम निवासी रायकोट महर, रमेश राम (44) पुत्र नाथू राम निवासी रायकोट महर और सुंदर राम (50) पुत्र जोगा राम निवासी राइकोट महर घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को 108 आपातकालीन वाहन से उपजिला अस्पताल लाया गया। डॉ. करन बिष्ट ने बताया कि चालक मुकेश के सिर और घुटने पर गंभीर चोट आने के कारण प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर किया गया है। घायलों को अस्पताल ले जाने में अंशुल ढेक, चामी के ग्राम प्रधान प्रकाश महर, प्रकाश बोहरा, पप्पू बोहरा सचिन जोशी के साथ 112 के एएसआई खीम सिंह, तुलसी भट्ट आदि ने मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़ाबोरा के पास जीप खाई में गिरी, तीन घायल

चंपावत। अमोड़ी-लड़ाबोरा सड़क पर एक पिकअप खाई में गिर गई। हादसे में चालक के अलावा दो मजदूर चोटिल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल लाया गया। इलाज के बाद तीनों की हालत खतरे से बाहर है।

लड़ाबोरा के पास पिकअप (यूके 03 सीए 2142) रविवार शाम को अचानक अनियंत्रित होकर 20 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में जीप चालक रवींद्र सिंह के अलावा सड़क निर्माण में लगे मजदूर जीवन सिंह और दीपक चंद्र जोशी घायल हो गए। जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को खाई से निकालकर आपातसेवा 108 एंबुलेंस से चंपावत अस्पताल भेजा। दुर्घटना वाले स्थान पर सड़क की हालत खराब बताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed